जन सुराज से मोरवा विधानसभा मे कौन होगा प्रत्याशी, चयन को लेकर संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक
समस्तीपुर। जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को मोरवा विधानसभा में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई।
आज की बैठक को विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी।
राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 3 से 8 अक्टूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है।
इस बैठक में पर्यवेक्षक बसंत चौधरी, राजीव कुमार जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी सुरेश पटेल जिला प्रवक्ता हरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधना पासवान, नगर अध्यक्ष नूर सभा महिला प्रखंड महासचिव रामबाबू पण्डित संभावित प्रत्याशी जय कृष्ण राय, धीरज शाह, बैजनाथ राय, भूपेन्द्र यादव, संजू राय, जागृति ठाकुर, पंकज कुमार, धर्मनाथ शाह समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। हुई
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
