Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:जिले मे 12 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना,पूर्वानुमान जारी 

“समस्तीपुर का मौसम:जिले मे 12 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना,पूर्वानुमान जारी

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर का मौसम:डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 09 से 12 अक्टूबर, 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

 

 

पूर्वानुमानित अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेेल्सियस बने रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुुबह में 90 से 95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है.

 

 

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!