समस्तीपुर:चोरी के 64 मोबाइल बरामद:कस्टमर्स को सौंपे गए मोबाइल;अब तक 3.23 करोड़ के मोबाइल बरामद
समस्तीपुर पुलिस ने करीब एक वर्षों से बंद ऑपरेशन मुस्कान की एक बार फिर शुरुआत की है। ऑपरेशन के तहत चोरी और छीने गए अब तक करीब 3 करोड़ रुपए के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि ये मोबाइल अलग-अलग लोकेशन से बरामद किए गए हैं। जिन लोगों ने चोरी और छिनतई की शिकायत की थी, उन लोगों की पहचान कर उन्हें उनका मोबाइल सौंप दिया गया है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बतलाया कि इसके लिए समस्तीपुर जिले में पांच अलग-अलग टीम बनाई गई थी। पांचों टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से 64 विभिन्न कंपनियों की मोबाइल बरामद की, जिसका मूल्य करीब 17 लाख रुपया होगा। इन मोबाइलों को बिना कोर्ट का चक्कर लगाये कलेक्ट्रेट परिषद में मंगलवार को एक साधे समारोह के दौरान एसपी ने मोबाइल धारक को सौपा।
सर्वाधिक मोबाइल टीम 3 ने रिकवर की एसपी ने बतलाया कि मोबाइल रिकवरी को लेकर सदर वन, सदर, दलसिंहसराय मोबाइल रिकवरी टीम रोसरा एवं पटोरी मोबाइल रिकवरी टीम का गठन किया गया था। टीम वन ने 14 मोबाइल रिकवर किया। जबकि टीम 3 ने 21, टीम 4 ने 9 और टीम 5 ने 20 विभिन्न मोबाइलों को रिकवर किया है।
इस अभियान में अब तक 3 करोड़ के मोबाइल किए गए हैं रिकवर
एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिले भर में 1437 विभिन्न कंपनियों की चोरी, झपटमारी, गृह भेदन, आदि आपराधिक घटनाओं के दौरान अपराधियों द्वारा छीनी गई बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 27 लाख रुपए होगी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
