Patna

10 हजार की राशि में घोटाला,जीविका दीदी से घुस लेने विरोध में कार्रवाई नहीं होने से हंगामा

पटना।सन्हौला नगदहा गांव की जीविका सीएम नूतन कुमारी के घुस लेने पर ग्रामीणों के विरोध व हंगामा के बाद विभाग की ओर से उसे निष्कासित नहीं करने पर शुक्रवार को आक्रोशित दीदियों का गुस्सा फूटा ओर सन्हौला प्रखंड कार्यालय और बीपीएम कार्यालय का घेराव कर उसे हटाने की मांग की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार की राशि गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जीविका सीएम दीदियों को गुमराह व डरा कर अवैध वसूली पर दीदियों एवं नगदहा के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया ओर उसे हटाने की मांग कर रहे थे. विभाग की ओ से उसके पक्ष में काम करने के विरोध में हंगामा किया ओर बीडीओ को उसे हटाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत की है.

 

कहती है जीविका दीदी

विरोध प्रदर्शन में शामिल जीविका दीदी नीतू कुमारी, चूल्हे देवी, मधु देवी, रूना देवी, अंजू देवी, सुधा देवी, मिलिया देवी, अंजनी देवी, गुड्डी देवी सहित दर्जनों ने बताया कि विभाग की मिलीभगत से सीएम नूतन देवी मनमानी कर रही है, एक लाख के लोन पर पांच हजार देना पड़ता है. जीविका समूह में जोड़ने पर 200 से 500 रुपये दीदियों से वसूले जा रहे हैं. जो दीदी नहीं देती है उसे समूह से निकाल देती है ओर या समूह में नहीं जोड़ती है. हाल में सरकार से मिली 10 हजार रुपये में प्रति दीदी दो हजार रुपये मांग रही है. कइयों से झगड़ा कर राशि ले ली है, नहीं देने पर गाली गलौज करने लगती है. सन्हौला बीडीओ शेखर सुमन ने बताया कि सीएम नूतन कुमारी को निलंबित कर दिया गया है फिर भी दीदियों के आवेदन पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!