Samastipur

जन सुराज पार्टी ने विभूतिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक,जल्द होगा प्रत्याशी के नाम का घोषणा

समस्तीपुर:जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आज की बैठक को विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक बसंत चौधरी व चंद्रमणि सिंह को सौंपी।

राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 3 से 8 अक्टूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!