Patna

प्रशांत किशोर के आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार:बोले- जिन पर आरोप, वो जवाब देने में सक्षम

पटना.केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्रियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, यह जांच का विषय हो सकता है। लेकिन जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे स्वयं सक्षम हैं अपना जवाब देने में.चिराग पासवान ने कहा कि, “दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के एक नेता ने अपनी ही पार्टी के मंत्रियों की सूची जारी की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां भी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

SIR की फाइनल रिपोर्ट पर बोले चिराग

 

चिराग पासवान ने SIR की फाइनय रिपोर्ट पर कहा कि, रिपोर्ट आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इसमें कितनी राजनीति करता है। उन्होंने साफ कहा कि, इस रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि इसका केंद्र से कोई संबंध नहीं है।

 

तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान ने जोरदार पलटवार

 

तेजस्वी यादव द्वारा अति पिछड़ों को अपना वोट बैंक बताने पर चिराग पासवान ने जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, “21वीं सदी में भी जाति के आधार पर वोट मांगना केवल नेता प्रतिपक्ष की सोच हो सकती है। इसी मानसिकता ने बिहार को पीछे धकेला है। राजद का ‘M-Y’ वोट बैंक ही जातिवाद का प्रतीक है।”

 

विपक्ष सरकार की योजनाओं से घबराया- चिराग

 

बिहार सरकार के खजाने को खाली बताने और योजनाओं की घोषणा पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी के बयान पर चिराग ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष सरकार की योजनाओं से घबरा चुका है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल उन्हें घर में बैठाकर पैसा देने की बात करता है। बिहार सरकार परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की सोच पर काम कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!