Samastipur

समस्तीपुर:दुर्गा पूजा को लेकर शहर में निकाला फ्लैग मार्च:एसपी बोले- शांतिपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार

समस्तीपुर में सोमवार से दुर्गा मेला शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए बिहार पुलिस के जवानों ने रविवार शाम शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसपी अरविंद प्रताप सिंह कर रहे थे।शहर के मगर दही घाट से निकला फ्लैग मार्च चीनी मिल चौक ,पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, थानेश्वर ओवर ब्रिज, रामबाबू चौक, गणेश चौक, होते हुए गोला रोड मालगोदाम रोड, पुरानी दुर्गा स्थान होते हुए स्टेशन रोड के साथ ही आसपास के पूजा पंडालों की ओर भी दौरा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मौके पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। लोग इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। शहर और आसपास के इलाके में जगह-जगह पूजा पंडाल लगाए गए हैं। लोग बेहिचक होकर मेला का आनंद लें पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि जगह जगह पूजा पंडालों में पुलिस बलों की भी तैनाती की जाएगी। लगातार पेट्रोलिंग भी किया जाएगा।

 

शहर और आसपास के इलाकों में 60 पूजा पंडाल

 

शहर के साथ ही इलाकों में कुल 60 विभिन्न जगहों पर माता की आराधना की जा रही है । इस दौरान जगह-जगह पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जहां मेला के दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन बड़ी संख्या में लोगों के जीतने की उम्मीद है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!