Patna

बापूधाम मोतिहारी समेत मोतिहारी संसदीय क्षेत्र के सभी स्टेशन बनेंगे अत्याधुनिक

पटना।सांसद सह रेलवे स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि भविष्य में बापूधाम मोतिहारी सहित मोतिहारी संसदीय क्षेत्र संबंधित टोटल स्टेशन दर्शनीय होंगे। महात्मा गांधी से जुड़े देश के सभी स्टेशनों का तीव्र गति से विकास जारी है। बापू से जुड़े सभी स्टेशनों को सौंदर्यीकरण के साथ जरूरी सुविधाओं के विस्तार पर जोर शोर से काम चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सोमवार को राधामोहन सिंह समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक जायसवाल के साथ बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का मुआयना करने और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। सांसद ने कहा कि रेलवे दोहरीकरण का काम तीव्र गति से जारी है। इस बार के बजट में मुजफ्फरपुर से सुगौली तक के लिए 240 करोड़ एवं सुगौली से नरकटियागंज के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। रेलवे दोहरीकरण काम के दौरान मोतिहारी कचहरी स्टेशन के दोनों ओर प्लेटफॉर्म विस्तार के साध-साथ नए स्टेशन भवनों को बनाया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!