Patna

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चलेगी,जानिए रूट और टाइमिंग

पटना.दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 05283/ 05284 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 29 नंवबर तक प्रत्येक बुधवार को जबकि आनंद विहार टर्मिनस से 30 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं रविवार को चलेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रेन की टाइमिंग

05283 मुजफ्फरपुर से विशेष गाड़ी सुबह 06.30 बजे प्रस्थान कर मोतीपुर से 07.02 बजे, मेहसी से 07.19 बजे, चकिया से 07.30 बजे, पिपरा से 07.40 बजे, मोतिहारी से 08.00 बजे, सगौली से 08.27 बजे, बेतिया से 08.52 बजे, नरकटियागंज से 09.35 बजे, हरिनगर से 09.55 बजे, बगहा से 10.27 बजे और गोरखपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी.

 

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

वहीं यह ट्रेन बस्ती, गोण्डा, लखनऊ व मुरादाबाद होते हुए सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में 05284 स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 07.00 बजे चलेगी और उपरोक्त रूट से होते हुए रात 9 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी. बगहा से रात 11.47 बजे, हरिनगर से 12.12 बजे, नरकटियागंज से 12.35 बजे, बेतिया से 1.12 बजे, सगौली से 01.37 बजे, मोतिहारी से 02.05 बजे, पिपरा से 2.35 बजे, चकिया से 2.47 बजे, मेहसी से 3 बजे व मोतीपुर से 3.22 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 4.50 बजे पहुंच जाएगी. यात्री सुविधा के लिए इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 2, स्लीपर के 6, एसी थ्री 8 व इकोनॉमी के 4 सहित 22 कोच की व्यवस्था रहेगी.

 

बदले रूट से चलेगी यह ट्रेन

इसके अलावा दिल्ली स्थित शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशन के मध्य पुल संख्या-141 बी पर री-गर्डरिंग कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है. जानकारी के मुताबिक, लालगढ़ से 22 नवंबर को चलने वाली 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!