Samastipur

समस्तीपुर:राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम का बीडीओ ने किया उद्घाटन 

Samastipur News:वारिसनगर : स्मार्ट क्लास रूम सृजित होने से पोषक क्षेत्र के बच्चों में नई प्रतिभा का विकास होगा. यह बात बीडीओ अजमल परवेज ने कही. मौका था प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भादोघाट में बुधवार को आयोजित स्मार्ट क्लास रूम उद्घाटन समारोह का.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे पूर्व विधिवत उद्घाटन बीडीओ श्री परवेज, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, मुखिया ममता देवी व विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रीति प्रियंका ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. बीडीओ श्री परवेज ने कहा कि इस क्लास के शुरु होने से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे को स्मार्ट क्लास, एलइडी कम्प्यूटर क्लास, पुस्तकालय कक्ष और टीएलएम कक्ष की सुविधा मिलेगी.

 

 

बच्चों का आधुनिकीकरण भी होगा. विद्यालय के शिक्षक सह बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि शिक्षक के रूप में हमारी सोच हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक होनी चाहिए. उद्घाटन सभा के कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार से एक देश एक सिलेबस की मांग की गई. थानाध्यक्ष श्री झा ने ग्रामीणों से अपील कर कहा कि आप निर्भीक होकर अपने बच्चों को विद्यालय भेजें. उन्हें शिक्षित बनायें. मौके पर पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी, शिक्षक नेता रामनाथ कुमार, हरेकृष्ण राय, चंद्रशेखर चौधरी, संतोष कुमार, सत्यम कुमार राय, पंकज कुमार, भूषण राय, रामाशीष राय, कमल किशोर राय, नंदकिशोर राय, पूर्व एचएम नथुनी मंडल, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!