“समस्तीपुर:अज्ञात वाहन ने मार दी ठोकर,सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत:रेलवे स्टेशन जा रहे थे
समस्तीपुर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। मृतक की पहचान हसनपुर थानाक्षेत्र के मालदह वार्ड-11 निवासी मोहम्मद सत्तार का बेटा अमजद उर्फ पप्पू (23) और दूसरे युवक की पहचान मालदह वार्ड-11 निवासी मो. किस्मत के बेटे मोहम्मद आरिफ (25) के रूप में की गई है।
मृतक के अमजद के भाई मोहम्मद जावेद ने कहा कि आरिफ बंगाल कमाने के लिए जा रहा था। मंगलवार रात दोस्त मो. अमजद गढ़पुरा स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था, इसी दौरान एट भट्ठा के पास दोनों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।दोनों पास के खेत में गिर गए। जिस पर लोगों की नजर नहीं पड़ी। दोनों का मोबाइल बंद होने के बाद परिवार के लोग रात में ही खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह शौच करने गए लोगों ने खेत में पड़ा शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना हसनपुर थानाक्षेत्र के गढ़पुरा रेलवे स्टेशन से गोहा मुख्य पथ पर केबीकेएस ईंट भट्टा के पास की है।
केस दर्ज किया जाएगा
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि सड़क हादसे में दोनों युवक की मौत हुई है। सूचना के बाद शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
