समस्तीपुर:एएसपी संजय कुमार पांडेय और पटोरी एसडीपीओ हुए सम्मानित,सराहनीय सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
समस्तीपुर।बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर से पदक से अलंकृत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए 24 सितंबर 2025 को सरदार पटेल भवन स्थित ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय एवं पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी को भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय को पूर्व में भी वीरता पदक द्वारा अलंकृत किया गया है एवं आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक भी प्रदान किया गया है।
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। जिस पदक और प्रशस्ति पत्र को पुलिस महानिदेशक पटना बिहार द्वारा प्रदान किया गया। बताया गया कि विभिन्न वर्षों में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, वीरता पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक एवं 51-51 हजार रुपए की राशि से अलंकृत पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।