Samastipur

समस्तीपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या:मौके पर मौत,दहशत का माहौल

समस्तीपुर जिले में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हसनपुर थानाक्षेत्र के अहिलवार पंचायत के सीही में यह घटना हुई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पिरोना के वार्ड 3 के रहने वाले थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुरेंद्र कुमार सीही में जनरल स्टोर और ऑनलाइन सेवाओं की दुकान चलाते थे। वह जीविका से भी जुड़े हुए थे। घटना उस समय हुई जब वह अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे। अपराधियों ने पीछे से उनकी पीठ और गले पर गोली मार दी। गोलियां लगते ही सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सुरेंद्र के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने अभी तक शव पुलिस को नहीं सौंपा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!