Patna

वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह दुर्गा पूजा का पंडाल:मुस्लिम कारीगरों की टीम कर रही निर्माण

पटना के संपतचक बाजार में इस साल दुर्गा पूजा का पंडाल वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह बन रहा है। पंडाल की ऊंचाई 110 से 115 फीट है। इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के जामताड़ा से आए मुस्लिम कारीगरों की टीम कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवा मंडली संपतचक बाजार पूजा समिति के प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार, पिछले साल भी यहां का पंडाल पटना के सबसे ऊंचे पंडालों में शामिल था। इस बार पूजा समिति ने वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसा पंडाल बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए जामताड़ा के कारीगरों से संपर्क किया गया।

 

तीन दिनों में पंडाल पूरी तरह तैयार होगा

 

पंडाल निर्माण में लगभग 35 से 40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस राशि के लिए बाजार के व्यापारियों और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से चंदा दिया है। पंडाल निर्माण के हेड कारीगर मोहम्मद इकराम के नेतृत्व में 50-60 कारीगरों की टीम पिछले दो महीने से काम कर रही है। दो से तीन दिनों में पंडाल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

 

 

प्रेम मंदिर की तरह निर्माण हो रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंडाल निर्माण के कारीगरों की टीम में उनके साथ सभी कार्यक्रम मुस्लिम परिवार से आते हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से वे लोग देश के किसी कोना में जहां से उन्हें पंडाल निर्माण के लिए बुलाया जाता है वह वहां जाकर देश या विदेश के किसी भी तरह के पंडाल निर्माण की अगर डिमांड होती है तो फोटो देखकर वह बना सकते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!