Patna

पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा:छापेमारी में 4 देशी कट्टे, पिस्टल और 34 कारतूस बरामद

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की रात बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोनवॉ गांव में छापेमारी की। टीम में फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ-2, नौबतपुर और पिपलॉवा थानाध्यक्ष शामिल थे।

 

पुलिस ने राकेश कुमार के घर से 3 देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद किए। इसके अलावा 7.65 बोर के 4 जिंदा कारतूस और 315 बोर के 30 जिंदा कारतूस भी मिले। एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक फोल्डेबल चाकू और एक तलवार भी बरामद की गई।

 

दूसरे आरोपी कुंदन कुमार के घर से एक देशी कट्टा और सिम लगा एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को जानना है कि हथियार कहां से लाए गए। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किस अपराध की योजना थी.इस मामले को लेकर पुलिस ने नौबतपुर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!