बिहार पुलिस SI भर्ती में 1799 पदों पर निकली वैकेंसी:ऑनलाइन आवेदन होगा शुरू
पटना.बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub-Inspector) के 1799 पदों पर बहाली निकाली है।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 05/2025 जारी किया है। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर स्वीकार किया जाएगा।
सब-इंस्पेक्टर की 1799 सीटों पर बहाली होगी। इनमें से अनुसूचित जाति– 210, अनुसूचित जनजाति– 15, अत्यंत पिछड़ा वर्ग– 273, पिछड़ा वर्ग– 222, पिछड़ा वर्ग महिला– 42, अनारक्षित– 850, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग– 180, ट्रांसजेंडर- 7 और कुल मिलाकर 614 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, चयनित सब-इंस्पेक्टरों को लेवल-6 की नौकरी होगी जिसकी सैलरी 35,400 से लेकर 1,12,400 रुपए तक की होगी।
जानें फॉर्म भरने का प्रोसेस
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 26 सितंबर 2025
अंतिम तिथि : 26 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क : 100 रुपये (सभी श्रेणी/लिंग/ट्रांसजेंडर के लिए समान)
चयन तीन चरणों में होगा
1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (200 अंकों की, न्यूनतम 30% अंक जरूरी)
2. मुख्य लिखित परीक्षा (दो पेपर-पहला सामान्य हिंदी, दूसरा सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से संबंधित)
3. शारीरिक दक्षता परीक्षा- लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और दौड़ शामिल
महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण अनिवार्य किया गया है। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को भी पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के बराबर शारीरिक मापदंड और परीक्षा का लाभ मिलेगा। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच भी अनिवार्य होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
