Samastipur

समस्तीपुर:युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला: मां ने लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर के सिंघिया घाट इलाके में एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है। परिजनों ने मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट के बाद युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान सिंघिया घाट निवासी स्वर्गीय शिव शंकर राय के 25 साल के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जितेंद्र कुमार के परिवार में दो भाई और पांच बहनें हैं। उनके बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार (37) कोलकाता में रेलवे में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं।धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव के ही अमरजीत के घर विश्वकर्मा पूजा थी, जहां अमरजीत उनके छोटे भाई जितेंद्र को बुलाकर ले गया था। धर्मेंद्र के अनुसार, जितेंद्र बुधवार रात अमरजीत के दोस्त के घर रुका और गुरुवार सुबह 5 बजे अपने घर लौट आया। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे अमरजीत उसे फिर बुलाकर ले गया।

 

जितेंद्र के साथ पहले भी हुई थी मारपीट

 

वहां मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए जितेंद्र के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल जितेंद्र अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद अमरजीत कुमार कुछ अन्य लोगों के साथ जितेंद्र के घर आया और दोबारा उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान जितेंद्र की मां चंद्रकला देवी ने बीच-बचाव कर सभी युवकों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। मृतक जितेंद्र ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने भाई धर्मेंद्र कुमार को दी थी।

 

 

धर्मेंद्र कुमार ने फोन करके अमरजीत कुमार को समझाया लेकिन वे लोग गाली गलौज करने लगे। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फिर से अमरजीत कुमार उसके घर पर आए उस वक्त उनका भाई जितेंद्र कुमार रूम में अकेले था। उनकी मां और बहन दो मंजिला मकान के ऊपर वाले कमरे में थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये सभी लोग उनके छोटे भाई जितेंद्र कुमार को मारपीट कर रेलिंग से साड़ी का फंदा लगाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।

 

11 बजे रात में उनकी मां चंद्रकला देवी ने अपने बेटे को रेलिंग से लटकते हुए देखा। इसकी सूचना धर्मेंद्र कुमार को दिया और पुलिस को दी गई। धर्मेंद्र कुमार कोलकाता से सुबह अपने घर पहुंचे उसके बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत युवक जितेंद्र कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना को लेकर रोसरा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। विभूतिपुर थाने की पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदन अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!