Samastipur

“समस्तीपुर में आज तेजस्वी दो जगह करेंगे जनसभा:30 किमी यात्रा के बाद वैशाली जाएंगे

समस्तीपुर में दूसरे दिन शनिवार को भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ है। तेजस्वी सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं के साथ चलकर मुसरीघरारी चौराहे पर पहुंचेंगे। वहां जनसभा करेंगे। इसके बाद ताजपुर पेट्रोल पंप के पास भी सभा होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहां से फिर वो वैशाली के लिए रवाना हो जाएंगे। तेजस्वी मोरवा, मोहिउद्दीन नगर होते हुए वैशाली जिले में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वे समस्तीपुर में करीब 30 किमी की यात्रा करेंगे। जगह-जगह कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। तेजस्वी शनिवार को समस्तीपुर में कहीं भी सभा नहीं करेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर गुरुवार को मोरवा विघायक रणविजय साहू प्रचार वाहन भी रवाना किया था।

 

जगह-जगह लगा बैनर-पोस्टर

 

शुक्रवार देर रात तेजस्वी समस्तीपुर विधानसभा के जितवारपुर पहुंचे। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तेजस्वी के कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह राजद के बैनर-पोस्टर लगे हैं। सरायरंजन में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।तेजस्वी ने शुक्रवार दरभंगा के विरौल होते समस्तीपुर जिला के सिंधिया में प्रवेश किया था। जहां से वे कोलुहट्टा , दुधपुरा , रोसड़ा, नरहन, सिंधियाघाट, अंगार घाट होते हुए देर रात समस्तीपुर के जितवारपुर पहुंचे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!