Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:कृर्षि मंत्री विजय सिन्हा का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया

दलसिंहसराय,बिहार राज्य किसान सभा के अंचल कोंसलिंग दलसिंहसराय- विद्यापतिनगर की ओर से रसायनिक खाद के कालाबजारी को लेकर केवटा में कृषि मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ प्रतिरोध सभा का आयोजन महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया. प्रतिरोध सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब किसानों को खेती करने का समय आया है तो रसायनिक खाद का कालाबजारी हो रहा है,दुकानदार खुले आम डी. ए.पी. 1800 रुपये में बेच रहे हैं.इसी तरह युरिया, पोटाश भी बहुत उँचे दाम पर बेचा जा रहा है.खाद्य में कालाबाजारी को रोकने के लिये सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा.अर्थात दुकानदारों को लूट करने के लिये छूट मिला हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वक्ताओ ने मांग किया कि रसायनिक खाद के कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा सरकारी दर पर यूरिया, डी. ए. पी., पोटाश भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराया जाय ताकि किसानों को खेती करने में सुविधा हो।

 

 

 

अगर सरकार की ओर से अविलम्ब उपरोक्त व्यवस्था नहीं किया गया तो बिहार राज्य किसान सभा आन्दोलन को तेज करेगी. सभा के बाद राज्य कृर्षि मंत्री विजय सिन्हा का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया. सभा को अंचल सचिव राम सेवक राय,जनक लाल महतो, हरेराम सिंह, रामनरायण सिंह,राम वृक्ष प्रसाद,अरविन्द राय,लड्डूलाल राय रामसजन राय, रामवरण राय, बैजनाथ राय आदि ने संबोधित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!