समस्तीपुर में परीक्षा देने जा रहा था,गाड़ी ने मारी टक्कर,छात्र की मौत
समस्तीपुर में चार चक्का वाहन की ठोकर से परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के ही काविलाशी वार्ड-9 मोहल्ला के सजल यादव के बेटे साहब यादव (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा।
मामला सिंधिया थाना क्षेत्र के भरहर और कविलाशी गांव के पास का है। घटना के संबंध में मृतक युवक के चाचा सीताराम यादव ने बताया कि उनका भतीजा सिंधिया कॉलेज में इंटर का छात्र था। कॉलेज में परीक्षा चल रही थी वह घर से पैदल ही कॉलेज जा रहा था । इसी दौरान काविलाशी और भरहर गांव के बीच सुनसान जगह पर गाड़ी ने बुधवार को उसे ठोकर मार दी थी।
घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली, तो उसे सिंधिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर डीएमसीएच पहुंचे । जहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
परिवार ने उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। साहेब की मौत के बाद परिवार के लोग उसका शव लेकर दोपहर सिंधिया पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। युवक का इलाज चल रहा था पटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसका शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे । शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है । घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
