Patna

BREAKING News:देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल से 6 गिरफ्तार, 4 महिला…

पटना.कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भट्टा टोला चौक स्थित एक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया और चार महिलाओं व एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO सदर-01 और महिला DSP के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

आपत्तिजनक स्थिति में मिले पुरुष और महिलाएं

 

टीम ने होटल पर छापेमारी की तो अंदर पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से छह पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें होटल के दो कर्मचारी और एक दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने होटल से सात मोबाइल फोन, 26,000 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए।

 

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!