Samastipur

40 रनों से जीत बाजार समिती क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के बाजार समिति खेल मैदान में गुरुवार को राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाजार समिति क्रिकेट क्लब बनाम शेरपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

जिसमें बाजार समिती क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 पर ऑल आउट हो गई. बाजार समिति के तरफ से बबलू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 40 रन बनाए.शेरपुर के तरफ से मोनू ने तीन और कृष्णा ने दो विकेट चटकाए.

वही शेरपुर की पूरी टीम 90 रनों पर ऑल आउट हो गई.

इस तरीके से 40 रनों से मुकाबला जीतकर बाजार समिती क्रिकेट टीम फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली.बाजार समिति की तरफ से अमित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मौके पर कॉमेंटेटर के रूप में गुरुदेव कुमार पटेल उर्फ जीकेपी , स्कोरर चंदन कुमार के साथ सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!