Patna

कंकड़बाग, पटना सिटी और हाजीपुर से ऑटो व इ-रिक्शा नहीं आयेंगे पटना जंक्शन, जानिए कारण

पटना : पटना जंक्शन के आसपास की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सोमवार को नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र में वाहनों का दबाव ज्यादा है, जिससे यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि पटना सिटी, पत्रकार नगर, कंकड़बाग और हाजीपुर की ओर से आने वाले इ-रिक्शा व ऑटो को चिरैयाटांड़ की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. वे सीधे करबिगहिया की ओर जायेंगे और पीछे की तरफ पटना जंक्शन परिसर में ऑटो लगा कर पैसेंजर उतारेंगे और वहीं से पैसेंजर को लेकर वापस जायेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोतवाली टी से डाकबंगला की ओर ऑटो व इ-रिक्शा को जाने की अनुमति नहीं

नये ट्रैफिक प्लान के अनुसार कोतवाली-टी से मौर्यालोक होकर डाकबंगला की ओर किसी भी प्रकार के ऑटो व इ-रिक्शा का परिचालन नहीं होगा. सभी कोतवाली से बुद्धा मार्ग होकर मल्टी लेवल पार्किंग व मल्टी मॉडल हब में अपने वाहन को पार्क करेंगे. जीपीओ से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि केवल खाली ऑटो व इ-रिक्शा को डाकबंगला से पटना जंक्शन की ओर जाने की अनुमति होगी.

 

ऑटो के जीपीओ गोलंबर आने पर रोक

ऑटो व इ-रिक्शा को जीपीओ गोलंबर से घूमने की अनुमति नहीं होगी. जो ऑटो व इ-रिक्शा आर ब्लॉक से जीपीओ आयेंगे, वे या तो वीर कुंवर सिंह के पास बने यू-टर्न से होकर जायेंगे. अगर जीपीओ के पास आते हैं, तो वे बुद्धमार्ग की ओर जा सकेंगे. इसके अलावा जीपीओ मल्टी मॉडल हब के प्रथम तल पर वाहन पार्क कर सकेंगे. बुद्धमार्ग से आने वाले ऑटो मल्टी मॉडल हब या मल्टी पार्किंग से होकर वापस चले जायेंगे.

 

पार्किंग के बाहर ऑटो लगाया, तो कार्रवाई

जीपीओ मल्टी मॉडल हब से खाली ऑटो और इ-रिक्शा नहीं निकलेंगे. वे मल्टी मॉडल हब से नीचे उतरने वाले पाथ-वे पर नंबर से वाहन पार्क कर सकते हैं और केवल सवारी बैठा कर ही निकल सकते हैं. जितनी भी बसें मल्टी मॉडल हब से निकलेंगी, उन सभी को अपना गेट बंद करके ही निकलना होगा. यही नहीं, पिलर नं-03 से जीपीओ गोलंबर तक बस को रोकने की अनुमति नहीं होगी. अगर कोई बस अपना गेट खोल सवारी बैठाते पायी गयी, तो उस पर कार्रवाई होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!