समस्तीपुर:कल्याणपुर में दो नए पुलों का निर्माण पूरा:13 करोड़ की लागत से बने 58.66 मीटर लंबे पुल
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में श्रीनाथपारन स्थित चौड़ शांति नदी पर दो उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने इन पुलों की लंबाई 58.66 मीटर है। दोनों पुलों के निर्माण में करीब 13 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
इन पुलों के बनने से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कल्याणपुर प्रखंड के कलौंजर, नामापुर और सोरमार पंचायत के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।पहले यहां पुराने पुल जर्जर हालत में थे। बाढ़ के समय पुल डूब जाते थे और लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता था। दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था।
वर्तमान में दोनों पुलों के बीच का पिचिंग कार्य अंतिम चरण में है। हालांकि, बागमती नदी में बाढ़ आने पर अभी भी लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ सकता है। इसका कारण पुल के बाद की सड़क का उच्चीकरण न होना है।स्थानीय निवासियों ने गंगौरा तक सड़क के उच्चीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बाढ़ के समय भी आवागमन सुगम हो सकेगा। फिलहाल पुल के औपचारिक उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
