Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर उगना महादेव मंदिर में हर होंठ पर ऊं नम: शिवाय, उमड़ी भीड़

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.सावन की दूसरी सोमवारी पर विद्यापतिधाम के उगना-महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर जुबां पर ऊं नम: शिवाय की गूंज थी। अहले सुन्नत से देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। एक अनुमान के अनुसार करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही भक्तों की टोली मंदिर पहुंचने लगी थी। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अहले सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु निकटवर्ती झमटिया, चमथा, पतसिया गंगा घाट सहित अन्य नदियों से जल लेकर विद्यापतिधाम पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं फूल, बेलपत्र, पूजा सामग्री, कांवर, पीटू, गेरूआ वस्त्र की जमकर खरीदारी हुई। मंदिर परिसर के अलावा बाजारों व दुकानों पर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रविवार की रात से ही मंदिर समिति ने ठहरने की विशेष व्यवस्था की थी। सुबह चार बजे से मुख्य द्वार पर लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। मुख्य मार्ग, प्रवेश द्वार और मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। मंदिर की साफ-सफाई, रोशनी, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। मंदिर समिति और युवा सदस्य लगातार सहयोग कर रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!