Samastipur

समस्तीपुर में दूल्हा और बाराती को बनाया बंधक, मारपीट की, पुलिस ने बंधकों को कराया मुक्त

समस्तीपुर.विभूतिपुर.महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 में निकाह के लिए आई बारात में रविवार रात पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भाग रहे डीजे लोड पिकअप ने मुस्तफापुर मिश्रोलिया मुख्य पथ पर पानी टंकी के पास गांव के ही मो. मोफिल के 29 वर्षीय इकलौता पुत्र मो. शहजाद को रौंद दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर दूल्हा और बारातियों को 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आपसी समझौते के बाद बंधक बने दूल्हा और बराती को मुक्त कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी कलामउद्दीन की पुत्री रुकसार खातून का निकाह रविवार रात को सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर इशूफ वार्ड 14 निवासी मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद जमशेद के साथ हो रही थी। समारोह के दौरान पटाखा जलाने को लेकर बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख डीजे लदी पिकअप का चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी दौरान मोहम्मद शहजाद पिकअप की चपेट में आ गया जिसे रौंदते हुए चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े शहजाद को देखकर कैमरा मैन मणि भूषण कुमार ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। – आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!