दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन अब अगले आदेश तक बढ़ी,यात्रियों को सुविधा
समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल एवं 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबद क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार अगले आदेश तक करने का निर्णय लिया गया है.
09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को व 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी.
अहमदाबाद स्टेशन पर निर्माण कार्य के मद्देनजर लिये गये ब्लॉक के कारण वर्तमान में 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का आंशिक समापन वटवा स्टेशन पर किया जा रहा है. विदित हो कि 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से शुक्रवार को 20.25 बजे खुलकर रविवार को 10.30 बजे दरभंगा पहुंचती है. इसी तरह 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से सोमवार को 3 बजे खुलकर मंगलवार को अहमदाबाद की बजाय 16.25 बजे वटवा स्टेशन पर आंशिक समापन किया जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
