बारिश ने दलसिंहसराय नगर प्रशासन की खोली पोल,कई गली व सड़क तालाब में तब्दील
दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र में जिन सड़कों पर लोगों को सुकून और राहत का एहसास होना चाहिए था.वहां कीचड़, गंदगी और जलजमाव दिखाई दे रहा है.मानसून की इस बारिश में ही शहर की प्रमुख गली व सड़कें तालाब में तब्दील हो रही है.नालों का पानी दुकानों और घरों तक पहुंचने लगा है. शहर में अब तक नालों की उड़ाही पूरी नहीं होने के कारण इससे दुर्गंध फैल रही है.शहर का मंसूरचक रोड,गंज रोड,जायजपट्टी रोड,नवादा रोड सहित कई इलाके के लोग परेशान दिख रहे है.सरदारगंज इलाकों में खुदे नालों के कारण जलजमाव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान है.आधी-अधूरी योजनाओं ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है.कई के व्यापार चौपट है.मंसूरचक रोड सिगरेट फैक्ट्री से आगे जलजमाव से सभी परेशान है.शहर के मुख्य व व्यस्ततम इलाकों होने के कारण आमजन और दुकानदारों का जीना मुहाल कर रखा है।
वार्ड 15 में बुरा हाल
वार्ड 15 निवासी अजय राम, संजीव पासवान, प्रमोद पासवान संजय कुमार ,इंद्रदेव साह, गगलू पासवान ,गौरी शंकर, कुशेश्वर कुमार, गणेश पासवान, महेश पासवान, दिनेश पासवान बताते है की पिछले कई दिनों से गली में नाले का पानी भरा है. जिससे बदबू आती है. बड़ी नाली पूरी तरह से जाम हो गया है. नगर प्रशासन हमलोगो को नर्क में रहने को मजबूर किये हुए है. वार्ड सदस्य को बोलते है पर कोई कुछ नहीं कर रहा है. रोजाना गिरकर कोई ना कोई जख्मी भी हो जाता है. वही वार्ड 24 में स्थित सरकारी स्कुल लोकनाथ पुर गंज माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भी नाले का पानी जमा रहता है. जिस कारण छात्रछात्रा व शिक्षक को काफी परेशानी हो रही है.दूसरी और नाला जाम रहने के कारण गंज रोड तालाब में तब्दील हो गया है।
नगर परिषद गठन के तीन वर्ष बाद भी नहीं दिखा विकास
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद गठन के करीब तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आजतक लोगों को नगर जैसी कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। विकास कार्य केवल कागजों पर सिमट कर रह गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
