चंदन हत्याकांड के बाद अलग-अलग जगह भागे थे शूटर:निशु खान के घर रची गई थी साजिश
पटना.चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मर्डर के बाद शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे। रेड कर के कई लोगों से पूछताछ की गई। इन लोगों की निशानदेही पर तौसीफ की गिरफ्तारी कोलकाता से हो पाई है। तौसीफ के मौसेरे भाई निशु खान के घर पर साजिश रची गई थी। तौसीफ पूर्व से अपराधी रहा है। निशु भी अपराधी है। इनके अलावा दो सहयोगी पकड़े गए हैं।
आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पटना ला रही पुलिस
ट्रांजिट रिमांड पर पटना पुलिस आरोपियों को लेकर पटना आ रही है। इसमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 4 को पटना पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चन्दन की हत्या करने के बाद मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह अपने मौसेरे भाई निशु खान और उसके दो सहयोगी हर्ष और भीम के साथ कोलकाता भागा था। इस दौरान हर्ष और भीम ने उसकी काफी मदद की थी।
9 लोगों की संलिप्तता, अभी और होगी पूछताछ
घटना में शूटरों के द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस पटना लाने के बाद आरोपियों से पूछताछ करेगी। जिसमें और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस घटना में सीधे तौर पर 9 लोगों की संलिप्तता अभी तक सामने आई है। इसके अलावा और भी लोगों पर संदेह है, पूछताछ के बाद इसमें और लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
