Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:700 लोग नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में पहुंच करवाया जाँच।

दलसिंहसराय।एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित संस्था द उम्मीद और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयास से शहर के मनोकामना मंदिर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.उद्घाटन नगर सभापति आभा सुरेखा,पार्षद सुशील कुमार सुरेखा,चंदन प्रसाद एंव आये अथितियों द्वारा किया गया.नेतृत्व अध्यक्ष डॉ.सौमेंदु मुखर्जी,डॉ.निलेश कुमार,डॉ.ऋचा,डॉ.कीर्ति किंग ने किया.शिविर में नि:शुल्क शुगर, बीपी, फिजियोथैरेपी परामर्श

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिया गया।

 

श्वेता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताए कि हमारा मिशन जन आरोग्य के तहत समाज के हर तबके के लोग तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता फैलाना है.आदेश कुमार ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में 700 से अधिक लोगे ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

 

जहां पर उन्हें नि:शुल्क दवा के साथ साथ एचआईवी एड्स से बचाव,महिलाओं के हेल्थ एंड हाइजीन पर जागरूक किया गया.मौके पर संजीव प्रकाश, अरुण गुप्ता ,पाली भारद्वाज, भावना कुमारी,आदित्य राज,लोक विजय,मीरा देवी,अमन,ऋषभ,संजीव रंजन ,मनीष कुमार,कुणाल कुमार,प्रिंस कुमार ,सूरज कुमार,आर्यन कुमार,रवि कुमार,राजीव कुमार,सुमन,मुस्कान गुप्ता,प्रियांशी,उन्नति गुप्ता,तनीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!