Samastipur

फेसबुक पर दोस्ती, शादीशुदा महिला को चैटिंग करते LOVE हुआ:उत्तराखंड पहुंच गई, बॉयफ्रेंड मैसेज…

समस्तीपुर में एक शादीशुदा महिला को उत्तराखंड के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती पहले फेसबुक पर हुई। मैसेंजर पर धीरे-धीरे बात शुरू हुई। एक दिन लड़के ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने बेझिझक उसे अपना फोन नंबर दे दिया। जिसके बाद से दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर महिला ने प्रेमी से शादी करने का इरादा कर लिया।14 जुलाई को महिला अपने बच्चों को छोड़कर समस्तीपुर से भाग गई। महिला का नाम साबरिन प्रवीण (28) है। महिला का ससुराल मुजफ्फरपुर में है। पति का नाम मोहम्मद अशरफ (29) है।

 

साबरिन से शादी करने से पहले मोहम्मद अशरफ शादीशुदा थे। उसकी पत्नी मर चुकी थी और उन्हें एक बेटा था। उसने सारबिन प्रवीण से 4 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ था।

 

हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं

 

प्रेमी रईस ने बताया, ‘उत्तराखंड से मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं। सोशल मीडिया के जरिए डेढ़ सालों से पूसा थाना इलाके के रहने वाली एक महिला सारबिन प्रवीण (28) से उसकी बातचीत हो रही थी। महिला ने पहले ही बता दिया था कि वो शादीशुदा है। उसके बाद भी मैं उससे प्यार करता रहा।बात इतने आगे तक बढ़ गई कि साबरिन अपनी शादीशुदा जिंदगी को पीछे छोड़ कर घर से भाग गई।

 

 

पिता ने दर्ज कराई FIR

 

साबरिन के अचानक मायके से गायब होने के बाद उसके पिता ने पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस एक्टिव हुई और महिला की खोजबीन में जुट गई। घर वालों ने बताया कि साबरिन अपना मोबाइल भी साथ ले गई है।शनिवार को पुलिस दोनों को उत्तराखंड से लेकर समस्तीपुर पहुंची। रविवार को दोनों की मेडिकल जांच कराई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तराखंड के रहने वाले रईस अली के रूप में की हुई है। रईस को जेल भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!