Patna

इस रहस्यमयी मंदिर में पूजा करने से पूरी होती है हर मनोकामनाएं, जाने कौन सा है मंदिर

पटना. गया। शहर के फल्गु नदी के पूर्वी छोर पर बसे मानपुर प्रखंड स्थित गोपालगंज रोड अंतर्गत मानपुर बाजार में प्राचीन श्री बाबा मनोकामना महादेव का मंदिर है। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं।सावन मास में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंदिर का इतिहास

मंदिर काफी प्राचीन है। मंदिर की दीवारें कला कृतियों से निर्मित है। मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग छोटे रूप में उजले पत्थर का है। श्री बाबा मनोकामना महादेव शिवलिंग का चर्चा शिव पुराण से लेकर कई ग्रंथों में किया गया है।इस शिवलिंग मंदिर में अनेकों स्थानों से श्रद्धालु दर्शन पाने के लिए आते हैं। साथ ही, बिहार के कई जिलों से सावन माह में पूजा अर्चना करते हैं। सावन में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ा रहता है।

 

धाम तक पहुंचने का मार्ग

श्री बाबा मनोकामना महादेव मंदिर में पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं। गया जी रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी 6 किमी है। मुफस्सिल मोड़ बस स्टैंड से डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। जबकि ईश्वर चौधरी हॉल्ट से लगभग एक किलोमीटर स्थित है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!