दलसिंहसराय:बिटक्वाइन के नाम पर एक अरब लेकर फरार मामले में पंकज के घर हुई कुर्की
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव सहित आसपास गांव और दूसरे जिले के करीब दो सौ लोगो का बिटक्वाइन के नाम पर एक अरब लेकर फरार आरोपी रामपुर जलालपुर निवासी स्व. हरी कांत चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की गई.दंडाधिकारी अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची दारोगा राजलक्ष्मी कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, निर्मला देवी, प्रणय कुमार सिंह और बल के सहयोग से न्यायलय के आदेश पर कुर्की की करवाई किया गया।
टीम ने घर से घरेलू उपयोग की वस्तु अलमारी, पलंग, कुर्सी, सोफा, वर्तन सहित अन्य समान को सूचीबद्ध करते हुए जप्त किया।
बताते चले कि राशि वर्ष 2021 में राशि बीस माह में दुगुना करने के नाम पर पंकज चौधरी ने गांव सहित आसपास के गांव और जिला के करीब दो सौ लोगों का करीब एक अरब रुपये लेकर फरार हो गया.इस बाबत गांव के ही राम चरित्र चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी ने पुलिस को आवेदन देकर एक करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपये बिटक्वाइन कंपनी के नाम पर ठग लेने का आरोप लगाया था।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पंकज कुमार गांव के ही गांव ही तीन अन्य दोस्त रामबाबू चौधरी के पुत्र शिवम चौधरी, उमेश प्रसाद चौधरी के पुत्र अमित कुमार उर्फ़ मिथुन और रामबाबु चौधरी के पुत्र शौरभ कुमार के साथ मिलकर काम करता था.इससे पूर्व इस मामले में दो अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
