सड़क हादसे में मौत के बाद NH जाम:ड्यूटी से लंच करने घर जा रहा
बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की। बताया गया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव निवासी चंद्रदेव मलिक का बेटा अनिल रजक (26) है।अनिल बाइक शोरूम में सफाई का काम करता था। बुधवार को दोपहर में लंच के समय वो घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान किसी गाड़ी से टक्कर लग गई। अनिल को निजी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। कल शाम में परिजन उसे लेकर पटना गए थे। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद लाश बेगूसराय पहुंचा तो आक्रोशित लोग ने NH को जाम कर दिया। घटना NH-31 फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र की है।
मदद का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया
NH जाम कर रहे लोगों का कहना था कि धक्का मारने वाले की पहचान हो। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, इसके परिजन को मुआवजा दिया जाए। NH जाम की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को उचित सहायता का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया।
नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
