Samastipur

विद्यापतिनगर में किसान दंपती पर गिरा ठनका, पति की मौत:पत्नी झुलसी

Samastipur :विद्यापतिनगर में बुधवार शाम खेत में मिर्च तोड़ रहे किसान दंपती पर ठनका गिर पड़ा। जिससे किसान की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी झुलस गई। जख्मी सुगनी देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मामला विद्यापतिनगर थाने के बालकृष्णपुर मड़वा गांव का है। मृतक किसान की पहचान गांव के मंजय लाल राय के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में गांव के विनोद कुमार महतो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गांव के ही भोला राय के बेटे मंजय लाल राय अपनी पत्नी सुगनी देवी के साथ शाम करीब 6 बजे घर के पास ही बाया नदी किनारे खेत में मिर्च तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान ठनका गिरने से दोनों चपेट में आ गए। जिससे मंजय लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी झुलस गई।

 

लोगों ने पत्नी को अस्पताल में कराया भर्ती

 

लोगों ने बताया कि देर शाम तक दंपती घर वापस नहीं लौटे, तो लोगों ने दोनों को खोजना शुरू किया। इस दौरान दोनों को लोगों में मिर्च खेत में अचेता वस्था में पाया। जहां मंजय की मौत हो चुकी थी। इस दौरान लोगों ने उनकी पत्नी को जीवित पाया। उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

मौके पर लोग जुटे है।

थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि ठनका गिरने के दौरान दंपती चपेट में आ गए हैं। जिससे पति की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!