Patna

सुपर 30 वाले आनंद कुमार के भाई राजद में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ सकते प्रणव कुमार

पटना.सुपर 30 वाले आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार बुधवार को राजद में शामिल हुए हैं। तेजस्वी यादव ने उनको राजद की सदस्यता दिलाई है।कयास लगाए जा रहे कि राजद की टिकट पर प्रणव कुमार चुनाव लड़ सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रणव कुमार सुपर-30 के शुरुआती दिनों से ही संचालन और प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।उनके भाई आनंद कुमार गरीब और मेधावी बच्चों को आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर देश-दुनिया में सुपर-30 को एक मिसाल बना चुके हैं।अब प्रणव कुमार ने भी शिक्षा के बाद समाज सेवा और राजनीति के जरिए गरीबों, युवाओं और वंचित वर्ग के लिए काम करने की इच्छा जताई है।

 

कहा- तेजस्वी के नेतृत्व में विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे

 

सदस्यता ग्रहण के मौके पर प्रणव कुमार ने कहा कि वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वह अपने अनुभव का उपयोग करेंगे।

 

बिहार विस चुनाव लड़ने के कयास

 

बताया जा रहा है कि राजद उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सुपर-30 ने शिक्षा के माध्यम से बिहार का नाम रोशन किया है और प्रणव कुमार के पार्टी में आने से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!