Patna

ADG बोले- अप्रैल-जून में होती रहती हैं हत्याएं:काम नहीं होता,इसलिए ज्यादा क्राइम

पटना.बिहार पुलिस के ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने बुधवार को बिहार में क्राइम को लेकर कहा कि अप्रैल, मई और जून में राज्य में अधिक हत्याएं होती रही हैं।पिछले कई सालों से यह ट्रेंड रहा है। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक ये सिलसिला जारी रहता है।ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन की मानें तो इस टाइम खेती नहीं होती है। किसान के पास काम नहीं होता है। ऐसे में वारदात हो जाती है। जब बरसात शुरू होती है तो किसान अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में घटनाएं कम हो जाती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शूटर सेल बनाया जाएगा

 

ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने कहा कि, बिहार STF ने इसी महीने एक नए सेल का गठन किया है। इस सेल का काम सिर्फ पूर्व के शूटर्स, जो सुपारी लेकर हत्या करते हैं। उनका डाटा तैयार करना है।

 

उन पर नजर रखना और जेल से बाहर आने के बाद वो क्या कर रहे हैं? इसकी पूरी जानकारी रखने का काम होगा। डोजियर बनाया जाएगा। जिला पुलिस को भी इस मामले में नजर रखने को कहा जाएगा। इस साल अब तक में 700 बड़े क्रिमिनल पकड़े गए हैं।अभी वारदातों को अंजाम देने में अधिकांश अपराधी युवा वर्ग के हैं। इसमें नाबालिग भी होते हैं।जहां तक राजनीतिक दलों की तरफ से अपराधियों का एनकाउंटर किए जाने की बात कही जा रही है तो स्पष्ट कर दें कि यह सॉल्यूशन नहीं है। इसके लिए फिर से फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा। सजा मिलने लगेगी तो अपराधियों पर इसका असर पड़ेगा। सरकार और पुलिस मुख्यालय इसके लिए काम कर रही है।

 

अब जानिए बिहार में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के 8 बड़े केस

 

 

6 जुलाई की रात दानापुर-खगौल रोड पर पिता से मिलने जा रहे स्कूल संचालक अजीत कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में पता चला कि संपत्ति के लिए हत्या की साजिश अजीत की पत्नी रीता सिन्हा ने रची थी। लाइनर ड्राइवर था। रीता ने पति की हत्या के लिए अपराधियों को 10 लाख रुपए में सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर 3 लाख दिए गए थे।19 जून की शाम नालंदा के पनहेसा गांव में जमीन कारोबारी रजी अहमद उर्फ नन्हू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नालंदा पुलिस ने खुलासा किया था कि जमीन विवाद की वजह से कारोबारी की हत्या सुपारी देकर साकिब और समीन ने कराई गई थी। पेशेवर शूटर्स को हायर किया गया था। दोनों फरार हैं।

 

 

27 मई की शाम छपरा में बड़े बिजनेसमैन अमरेंद्र सिंह और उनके साथी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया था। परिवार की शिकायत में दो लोग राजेंद्र सिंह और विजय सिंह का नाम सामने आया। सूत्रों के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में 10 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात सामने आई।

 

 

4 मई की रात अपराधियों ने रोहतास के तिलौथू थाना इलाके के चोरकप गांव में घर के दरवाजे पर बैठे चौकीदार के बेटे अभिनंदन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। अभिनंदन की पत्नी रविता कुमारी का अपने ही देवर अभिमन्यु पासवान के साथ अवैध संबंध था। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर अभिनंदन की हत्या सुपारी देकर करा दी। 2 लाख रुपए में भाई ने ही अपराधियों को सुपारी दी थी। इस कांड में कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।2 मई को पटना में जक्कनपुर थाना के तहत NH-30 पर बाइक से हॉस्पिटल ड्यूटी करने जा रहे अमित कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि अमित की पत्नी के फुफेरे भाई कुंदन ने 2 लाख रुपए की सुपारी देकर अपराधियों को हायर किया था।जांच में कारण सामने आया था कि चांदनी को वो चाहता था। अमित के साथ हुई उसकी शादी से वो खुश नहीं था।

 

 

18 मार्च को मुजफ्फरपुर में ही सदर थाना के तहत फरदो पोठिया इलाके के पास प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में होटल संचालक बिट्‌टू ठाकुर का नाम सामने आया।जमीन विवाद की वजह से उसने टुनटुन की हत्या के लिए 8 लाख रुपए की सुपारी अपराधियों को दी थी। दो शूटर हायर किए थे। महज 14 दिनों में दो हत्या कराने वाला बिट्‌टू अब भी फरार है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!