गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देखा तो की पिटाई:एक्स बोला- अलग रहे, लेकिन धोखा न दे
पटना में कोतवाली थाने से महज चंद कदम की दूरी पर बीच सड़क पर हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ।बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख लिया। फिर क्या था, इसी बात को लेकर तीनों के बीच में बहस होने लगी।
बॉयफ्रेंड राहुल (काल्पनिक नाम) ने अंजलि (काल्पनिक नाम) के साथ घूम रहे दूसरे बॉयफ्रेंड दीपक (काल्पनिक नाम) की पिटाई कर दी और लड़की को थाने लेकर पहुंच गया। तीनों काफी देर तक थाने में रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया।अंजलि ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने राहुल से बातचीत बंद कर दी थी। उससे संपर्क में नहीं थी। नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अचानक आज मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड दीपक के साथ देखकर राहुल भड़क गया और मारपीट करने लगा। दूसरे वाले से वो शादी करने वाली है। शादी उसकी तय हो गई है।
अलग रहे, लेकिन धोखा न दे
जबकि पहले वाले बॉयफ्रेंड राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अंजलि से पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में था। कभी दूसरे वाले बॉयफ्रेंड के बारे में उसने कोई बात नहीं बताई थी। आज अचानक उसे देखकर गुस्सा आ गया। मैं इसका विरोध इसलिए कर रहा हूं कि अंजली को जिसके साथ रहना है रहे, लेकिन मेरे साथ धोखा न करे। अभी थाने के सामने ही क्लियर कर बात फाइनल कर दे।
मोबाइल, लैपटॉप का EMI भी भर रहा था राहुल
पुलिस के सामने राहुल ने बताया कि वो पिछले 4 वर्षों से अंजली के साथ रिलेशनशिप में है। उसके मोबाइल, लैपटॉप का EMI भी भर रहा था। उसे नहीं पता था कि अंजली दूसरे लड़के को डेट कर रही है। अचानक आज दूसरे लड़के के साथ देखकर गुस्से में रिएक्ट कर दिया। राहुल राजीव नगर में रहता है। पटना के निजी बैंक में काम करता है। लड़की को भी जॉब उसने ही लगवाया था।वहीं दूसरा बॉयफ्रेंड दीपक दानापुर इलाके का रहने वाला है। अंजली भी रेंट पर दानापुर में रहती है। लड़की के पिता नहीं है।
पुलिस के सामने हुआ समझौता
दोनों यानी राहुल और अंजलि के परिजन थाने पहुंचे, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों से माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ दिया। उसमें शर्त रखी गई कि राहुल और अंजलि एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे। दोनों आपसी सहमति से अलग रहेंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
