Samastipur

शादी के 2 महीने बाद युवक की हादसे में मौत:बाइक से ससुराल जा रहा था,तभी…

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर हाईस्कूल के पास पिकअप की ठोकर से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही ध्रुव गामा वार्ड-2 निवासी अकल महतो के बेटे विजय कुमार (24) के रूप में हुई है। ‌घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर कल्याणपुर सड़क को जाम भी किया। हालांकि बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने कहा कि भाई पिकअप चलाकर जीवन-यापन करता था। 18 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। वह आज बाइक से ध्रुव गाम से अपने ससुराल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही रुपौली गांव जा रहा था।इस दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रहे एक पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिर गया। चालक उसके शरीर पर पिकअप चढ़ाकर निकल गया।

 

आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार

 

घटना के बाद पिकअप चालक सड़क किनारे वाहन लगाकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद जुटे लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। ‌सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा कि पिकअप की ठोकर से युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!