Patna

विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से जाम लग गया

पटना।नवगछिया। नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से जाम लग गया। जाम काफी लंबा था। जाम पुल से लेकर खगड़ा तक 10 किलोमीटर तक था। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार सहित कई वाहन घंटों फंसे रहे। जाम 11 बजे से ही लगा हुआ था। शाम के छह बजे तक क्लियर नहीं हुआ था। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसा हुआ था। रोगी के परिजन किसी तरह आरजू मिन्नत कर आगे बढ़ रहे थे। जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ट्रक में गिट्टी लोड था। गाड़ी में अधिक वजन होने के कारण किरान के द्वारा भी ट्रक को पुल पर से नहीं खींचा जा सका। ट्रक को अनलोड करके ही निकाला जा सकता था। इस कारण लगभग सात घंटा तक पुल जाम था। जाम को छुड़ाने के लिए परवत्ता थाना की पुलिस, जाह्नवी चौक टीओपी की पुलिस लगी हुई थी। कितु जाम इतना भयानक था कि पुलिस की मौजूदगी भी बेअसर साबित हो रही थी। पुल के दुर्घटना स्थल के पास वन वे करके किसी तरह गाड़ी को निकाला जा रहा था। 10 मिनट के सफर पार करने में दो से तीन घंटा का समय लग जाता था। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में गाड़ी को हटाया गया तब जाम खोला जा सका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!