Issues Problem NewsPatna

बाढ़ सुरक्षा में अभी से जुटी सरकार, दरभंगा में हायाघाट और कटिहार में दीवानगंज बांध का होगा पुनर्निर्माण।

पटना. दरभंगा में हायाघाट और कटिहार में दीवानगंज बांध का पुनर्निर्माण होगा. आगामी मानसून सीजन में संभावित बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग ने यह कदम उठाया है. इसके साथ ही बाढ़ से नुकसान पहुंचने की आशंका वाले बांधों की जांच की जा रही है. इसमें गंगा और कोसी सहित अन्य नदियों पर बने बांध शामिल हैं. जरूरत पड़ने पर अन्य बांधों को भी मजबूत किया जायेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बैठक के दौरान अधिकारियों और इंजीनियरों को बाढ़ पूर्व तैयारी करने और नदियों से कटाव को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया था.

फिलहाल भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड में गंगा नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए बांध की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए बांध को मजबूत किया जा रहा है.

इसके साथ ही कोसी नदी पर बने बांधों की जांच भी की गयी है और कटाव से सुरक्षा के उपाय किये जा रहे हैं. कटिहार जिले के दीवानगंज के पास महानंदा नदी पर बने बायें बांध की करीब ढाई किमी लंबाई में मरम्मत हो रही है. इसके साथ ही दरभंगा जिले में करीब साढ़े तेरह किमी लंबाई में हायाघाट-कराचीन बांध का पुनर्निर्माण हो रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!