दूसरे दिन यूक्रेन से लाए गए 28 बिहारी छात्र,अबतक 55 छात्र पहुँचे बिहार
पटना। यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों को राज्य व केंद्र के सहयोग से घर वापस लाने का प्रयास रंग लाने लगा है। दो दिनों में ही यूक्रेन से 55 बिहारी छात्रों को निकाला गया जिनमें से 51 छात्रों को पटना लाया गया। राज्य सरकार के पास उपलब्ध डाटा के अनुसार यूक्रेन मे 280 से अधिक बिहारी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। एयरपोर्ट पर ही जिला प्रशासन द्वारा इन छात्रों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में सोमवार को 28 छात्रों को तीन अलग-अलग विमानों से पटना एयरपोर्ट लाया गया जबकि दो छात्रों को दिल्ली से ही बागडोगरा के लिए भेज दिया गया। दो छात्र दिल्ली में ही रुक गए हैं। सोमवार को यूक्रेन से आ रहे बिहारी छात्रों के स्वागत के लिए राज्य सरकार के जल संसाधन व सूचना जन संपर्क मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे।
यूक्रेन से आने वाले छह छात्रों का पहला जत्था स्पाइस जेट के विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। स्पाइस जेट प्रबंधन की ओर से इन छात्रों का गुलाब के फूल से स्वागत किया गया। इसके बाद इन छात्रों को बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन से आने वाले छात्रों के लिए एयरपोर्ट के अंदर व बाहर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जिलाधिकारी इसकी मानिटिरिग कर रहे हैं।
——
नाम- जिला
हिमांशु कश्यप – पटना
वंदना आनंद – पटना
साक्षी सिंह – पटना
सोनी कुमारी – पटना
शिवांगी कुमारी – पटना
रक्षा कुमारी – पटना
राहुल कुमार – पटना
सुभाष कुमार – पटना
अनुमेहा कुमारी – समस्तीपुर
गौशुल आजम – गोपालगंज
जूही कुमारी – गोपालगंज
प्रमोद कुमार – भागलपुर
कुणाल चौधरी – खगड़िया
उजाला भारती – जहानाबाद
अदिति पोद्दार – कटिहार
स्वाति प्रियदर्शी – सिवान
कुंदन कुमार – वैशाली
मृत्युंजय माधवन- वैशाली
विकास प्रकाश केसरी – वैशाली
सरोज कुमार – सहरसा
अश्विनी कुमार दिनकर – सहरसा
सौरभ कुमार – नालंदा
पुष्पांजलि – बेगूसराय
आदित्य कुमार- पश्चिम चंपारण
शुभम मिश्रा – छपरा
राहुल प्रवीण – मुजफ्फरपुर
अभिषेक राज – सीतामढ़ी
मयंक चौहान – अररिया
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
