आईपीएल के तर्ज पर दलसिंहसराय प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन का आयोजन
आईपीएल के तर्ज पर दलसिंहसराय प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन शहर के एन एच 28 स्थित भाव्या होटल के परिसर में सोमवार को हुआ.जिसमें कुल 6 टीम ने भाग लिया.इस क्रम में सभी टीम को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के चयन हेतु अंक निर्धारित किये गए.जिसके आधार पर उन्होने खिलाड़ियों का चयन किया. इस ऑक्शन में कुल 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ऑक्शन का संचालन विकास पंकज ने किया.बताते चले कि आगामी 6 मार्च से दलसिंहसराय प्रीमियर लीग का मैच शहर के सीएच स्कूल में खेला जाएगा.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।