Samastipur

दलसिंहसराय:भांजे का बर्थडे मनाने गए शिक्षक के घर से 5 लाख की संपत्ति चोरी

समस्तीपुर। रविवार की रात दलसिसराय थाना से महज कुछ दूर स्थित वार्ड 9 स्थित रामचंद्र महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख 50 हजार की सोने के जेवरात सहित कुल 5 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उसके तीनों भाई का घर एक साथ दलसिंहसराय में बना हुआ है। दो भाई के घर में कुछ नही था। दोनों भाई गांव में है। रविवार की रात भांजा के बर्थडे को लेकर वह अपने परिवार के साथ अपने गांव मुस्तफापुर गए थे। सोमवार की सुबह आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे का समान पूरी तरह बिखरा हुआ था। दोनों स्टील आलमीरा टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर से 70 ग्राम सोने मूल्य लगभग 3 लाख 50 हजार के साथ एक लैपटॉप समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि उनके घर से सटे डेंटल डॉक्टर के घर में भी चोरों ने चोरी की नीयत से प्रवेश किया लेकिन कोई सामान नही होने के कारण चोरी नही हो सकी। घटना की लिखित शिकायत के बाद थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!