New To IndiaPatna

यूक्रेन से लौटे 7 छात्र पटना पहुंचे,गुलाब देकर किया स्वागत,छात्रों के चेहरे खिले।

पटना।।  यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों में से 7 छात्र पटना पहुंच गए है। दिल्ली से ये छात्र पटना पहुंचे है। पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संजय झा, तारकिशोर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने बच्चों का किया। बच्चों का स्वागत गुलाब देकर किया गया। एयरपोर्ट परिसर में छात्रों को लाये जाने के दौरान डीएम और अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना एयरपोर्ट पहुंचे छात्रों ने बताया कि उन्हें वापस लौटने की बड़ी ख़ुशी है। इसके लिए वह भारत और बिहार सरकार का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात अभी बहुत खराब हैं।  बाजार बंद हो गये हैं। बमबारी हो रही है. अभी बहुत से छात्र वहां फंसे हुए हैं, उन्हें भी वापस लाया जाये तो ख़ुशी होगी। छात्रा ने बताया कि अभी तक तो यूक्रेन से वापस आने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान AI-1943 शनिवार रात 8 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!