EducationPatna

“5वीं से 8वीं के बच्चों की बनेगी ऑनलाइन उपस्थिति, स्कूलों को भी दिया जाएगा टैबलेट

पटना.नए सत्र से पटना जिले के सरकारी स्कूल की कक्षा पांचवीं से आठवीं के बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अगले चरण में भी स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिले के जिन स्कूलों का चयन किया जाएगा उन सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट दिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके साथ ही अलग-अलग तिथि में जिला शिक्षा कार्यालय में चयनित किए गए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। अगले चरण में जिले के 20 से अधिक स्कूलों का चयन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए किया जाएगा।

कक्षा तीन के 80 प्रतिशत बच्चों की बन रही ऑनलाइन उपस्थिति

शिक्षा विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में कक्षा तीन के बच्चों की टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना 10 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल जिले के पांच स्कूलों का चयन किया गया है। पिछले चयनित स्कूलों की प्रतिदिन कक्षा तीन में उपस्थित बच्चों की कुल संख्या की 78 से 80 प्रतिशत बच्चों की टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।

कक्षा तीन के वैसे बच्चे जिनकी डिटेल पोर्टल पर स्कूल में एक सामान है उनकी उपस्थिति एप के माध्यम से आसानी से बन जा रही है। जिन 20 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऑनलाइन दर्ज नहीं की जा रही है। इन विद्यार्थियों की उपस्थिति फिलहाल रजिस्टर के माध्यम से ही बनायी जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिये टेक्निकल टीम को काम सौंपा गया है। सोमवार से चयनित किये गये पांच स्कूलों में कक्षा तीन के सभी बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के ट्रायल पीरियड पूरे होने के बाद कक्षा पांचवीं से आठवीं के बच्चों की भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जायेगी। नये सत्र से कक्षा पांचवीं से आठवीं के बच्चों की भी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने का टार्गेट रखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!