Samastipur

बसढिया एनएच 28 पर पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, घटना स्थल पर भतीजे तो अस्पताल में चाचा की हुई मौत ।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया एनएच 28 रेलवे गुमटी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो चाचा भतीजा को कुचल दिया.जिससे भतीजा जनकपुर गांव निवासी राजेन्द्र सिंह के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई,जबकि उनके चाचा इंद्रेश्वर सिंह की मौत दलसिंहसराय अनुमण्डल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार मृतक मिथिलेश अपने चाचा के साथ बाइक से दलसिंसराय बाजार जा रहा था.इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से आ रही पीकअप मालवाहक गाड़ी ने जोड़दार ठोकर मारते हुए चाचा भतीजा को कुचलते हुते आगे बढ़ गया वही पर पिकअप की चपेट में ठेला गाड़ी भी आ गया. जिससे ठेला चालक अरुण कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सड़क दुर्घटना के बाद दो लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर ही सड़क जाम करते हुए मुआबजा की मांग करने लगे.घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश व पुलिस टीम ने सड़क जाम कर रहे लोगो को समझाबुझाकर सड़क जाम समाप्त करा कर यातायात शुरू करवाया.
थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश ने बताया कि कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!