Patna

क्षेत्रीय भाषाओं में वोटरों को जागरूक करेगा चुनाव आयोग, मगही, भोजपुरी और मैथिली में जारी किया प्रोमो सांग ।

पटना. सुनहु-सुनहु पंचायती चाचा-चाची, अधिकार के साथ गांव के सेवक चुने के बारी हको, कउन बनथिन्ह गांव के सेवक, इ सब मिलिके तय करहू. चार मिनट 12 सेकेंड का यह मगही भाषा में तैयार प्रोमो सांग पंचायत चुनाव के लिए मगध इलाके में प्रचारित किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी आम लोगों की अधिक- से- अधिक हिस्सेदारी को लेकर भोजपुरी भाषा में भी प्रचार गीत तैयार किये गये हैं. भोजपुरी के यह बोल संदेशा ले आयल बानी जा, घर से निकल चाचा-चाची, के बनी पंचायत सरकार, सब मिलि के तय करीं, लोकप्रिय हो रहे हैं.

इसी प्रकार मिथिलांचल के इलाके में सुनु-सुनु हे चाचा-चाची, के बनइथ गामक सेवक , सब मिलि कय तय करू, गीत से पंचायत चुनाव को लेकर समा बनाया जा रहा है. मगही , भोजपुरी और मैथिली भाषा में इन लोकप्रिय गीत के टोन में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए प्रोमो सांग जारी किया है.

आडियो- वीडियो में जारी प्रोमो सांग में बिहार के विकास की कहानी दिखायी जा रही है. पंचायत आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों से अधिक- से- अधिक संख्या में पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने और वोट करने की अपील की जा रही है.प्रोमो सांग में हिंदी, मगही, भोजपुरी और मैथिली भाषा में राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना गाइडलाइन से लेकर मतदान के दिन पहचानपत्र लेकर आने का भी संदेश दिया है.

गीत के बोल सभी भाषाओं में सुनो- सुनो पंचायती चाचा,पंचायती चाची संग आये हैं, से शुरू होता है. इसमें आगे गाना है कि चाचा व चाची पंचायती राज 2021 चुनाव का संदेशा लाये हैं. यह है बिहार, जय जय बिहार, जहां बहती है गंगा की धार, यह है बिहार जय-जय बिहार. बोधगया है जिस धरती पर ज्ञान का भंडार, पहला विश्वविद्यालय है नालंदा जाने इसे सारा संसार.

सुनो बिहार के लोगों आयी बड़ी जिम्मेदारी है, पंचायत चुनाव की अब नयी बारी है. मतदान से अपने गांव के सेवक को चुनने की बारी है, घर से निकलो सब वोट डालने, चलो कौन बनेगा गांव का सेवक यह सब मिल कर तय करो, भूल ना जाना साथ में लाना अपनी एक पहचान, मास्क लगा कर हाथ धोकर कर देना करना तुम मतदान.

पंचायती चुनाव का यह नया आगाज है, नयी तकनीकी इवीएम और बैलट बॉक्स का साथ है, ऑनलाइन मॉनीटरिंग और बायोमीटरिक सब कुछ साथ है. भर दो रंग जीवन में आया लोकतंत्र का त्योहार है, सबके उंगली पर लगेगा जब निशान, तब बढ़ेगा बिहार प्रदेश का स्थान. मतदान करना आपका संवैधानिक अधिकार है, जिम्मेवार नागरिक बने और अपना मतदान जरूर करें अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं मतदान करें.

सभी जिलों को भेज दिया गया प्रोमो सांग
प्रोमो सांग को सभी जिलों को भेज दिया गया है जिससे वहां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रचार रथ के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार करा सकेंगे. आयोग द्वारा तैयार प्रोमो सांग चार मिनट 12 सेकेंड का है. इसके अलावा टेलीविजन, रोडियो, एफएम, कम्युनिटी चैनलों पर राज्य निर्वाचन आयोग खुद प्रचार प्रसार करायेगा.

आयोग इसे राज्य के सभी सिनेमाघरों के माध्यम से भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर विचार कर रहा है. टीवी, रेडियो, एफएम व कम्युनिटी चैनलों पर 45 सेकेंड से एक मिनट तक प्रोमा सांग बजेगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!