Samastipur

समस्तीपुर:अब ग्राहकों को नही होगी परेशानी,बुकिंग के 24 घंटे में मिलेगी एलपीजी गैस

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एलपीजी गैस का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अब गैस का नंबर लगाकर दो-तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से सभी एलपीजी एजेंसी धारकों को इससे संबंधित निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं को बुकिंग के 24 घंटे के अंदर उनके घर पर एलपीजी गैस पहुंचाने का निर्देश दिया है। ताजपुर रोड स्थित गिरिश एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अभिषेक कुमार ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के विक्रय पदाधिकारी सूरज रंजन की ओर से इससे संबंधित निर्देश दिया गया है। अब ग्राहकों को 24 घंटे के अंदर गैस की होम डिलिवरी दी जाएगी। एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता बिना अतिरिक्त शुल्क के दूसरा सिलेंडर ले सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!