Samastipur

दलसिंहसराय:आम बजट को लेकर 43 सूत्री स्मार पत्र नगर परिषद के ईओ को सौपा

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर नप के अध्यक्ष पद के लिए भावी प्रत्याशी राम सेवक सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के आम बजट वित्तीय वर्ष 22 – 23 के योजनाओं के चयन को लेकर 43 सूत्री स्मार पत्र नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन को सौंपा है.अपने स्मार पत्र में उन्होंने कहा कि दलसिंह सराय नगर पंचायत के विघटन के उपरांत क्षेत्र विस्तार कर नवसृजित नगर परिषद क्षेत्र विकास योजनाओं से कोसों दूर है.यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.पहली बार ग्रामीण क्षेत्र को नगर परिषद क्षेत्र में जोड़ा गया है,फलस्वरूप यहां नगर पालिका के मानक के अनुरूप विकास नहीं दिख रहा है.नगर परिषद क्षेत्र के प्रस्तावित आम बजट में सड़क के दोनों किनारे नाला निर्माण,पर्यावरण को लेकर छायादार पेड़ पौधे लगाए जाने,जगह जगह सड़क के किनारे सफाई हेतु कूड़ेदान की व्यवस्था,विभिन्न गलियों में पी सी सी सड़क,पार्किंग, नल जल के टूटे फूटे पाइप लाइन की मरम्मत एवं अभी तक कनेक्शन से वंचित आमलोगों का सर्वेक्षण कर तत्काल नल जल कनेक्शन दिए जाने,शहरी क्षेत्र में ज्वलंत जल जमाव की समस्या को दूर किए जाने को लेकर लेवलिंग कर सड़क एवं नाला का निर्माण किए जाने ,शहरी क्षेत्र में स्थल निरीक्षण कर खेल को बढ़ावा दिए जाने को लेकर स्टेडियम, जिम,के लिए योजनाओं का चयन,गैस पाइप लाइन के कारण खराब हुए नाला एवं सड़क की अविलंब मरम्मतिकरण सहित सभी तरह की योजनाओं का चयन कर यहां के विकास हेतु व्यापक कार्य योजना बनाए जाने की आवश्यकता की बात उन्होंने कहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!